थाना कोतवाली नगर पुलिस की कार्यवाही: अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों, मोहम्मद महरोज उर्फ मोजे, रुद सिंह के कब्जे से 02 अदद देशी पिस्टल 32 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार।।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी भगवा मय हमराह का0 मो0 आरिफ, का0 नागेन्द्र कुमार, का0 विलास यादव, का0 कणाद मुनि द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत भगवा चुंगी रेलवे क्रासिंग के पास से 02 अदद देशी पिस्टल 32 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों, 01. मोहम्मद महरोज उर्फ मोजे पुत्र अयूब निवासी उदापुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब उम्र 24 वर्ष, 02. रुद सिंह पुत्र विकास सिंह निवासी दहिलामऊ थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया । ।












