अखिल भारतीय अक्षत्रीय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रधान सचिव रहे सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
अखिल भारतीय अक्षत्रीय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रधान सचिव रहे सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि 19 मार्च दिन वीरवार को राजपूत धर्मशाला सेक्टर 6 पानीपत में हरियाणा से राजपूत समाज के लोग इकट्ठा होंगे और उसमें यूजीसी काला कानून और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती प्रदेश में कहां पर मनाई जाएगी इसके बारे में विचार विमर्श करेंगे राणा ने कहा है कि यूजीसी का काला कानून जो कि केंद्र सरकार लेकर के आई है इसका पूरे हरियाणा में बहिष्कार किया जाएगा और इस प्रदेश क्षत्रिय सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में बैठे लोगों को नहीं बुलाया जाएगा और यूजीसी के काले कानून के विरोध में प्रदेश सत्र पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा इस कमेटी के संरक्षण में पूरे प्रदेश भर में इस कानून का विरोध किया जाएगा और आने वाली महाराणा प्रताप जयंती पर सत्ता में बैठे किसी भी नेता को आमंत्रण नहीं दिया जाएगा और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती इस काले कानून के विरोध स्वरूप क्षत्रिय समाज के लोग उसे दिन काली पट्टी बांधकर के मनाएंगे क्योंकि यह काला कानून हमारे बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने वाला कानून है इसलिए प्रदेश के साथ-साथ देश भर में इसका विरोध किया जाएगा और सत्ता में बैठे हुए लोगों का जो की अक्षत्रीय समाज से संबंध रखते हैं उनका बहिष्कार किया जाएगा राणा ने कहा है कि स्वर्ण समाज के दम पर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है और उसी का यह सरकार दमन कर रही है हम ऐसी दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे उन्होंने समाज के युवाओं से आवाहन किया है कि वह इस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच करके स्वर्ण समाज विरोधी इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं ताकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।












