दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता शिक्षा तिवारी
जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली देहात पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सोनू पटेल को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भुपियामऊ ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पटेल (23 वर्ष) पुत्र भारतलाल उर्फ भारत, निवासी ग्राम भदाव, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली देहात में धारा 64(1) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप के साथ कांस्टेबल रवि प्रकाश यादव और कांस्टेबल विकास जायसवाल शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।












