सफीपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक, रमजान-ईद व नवरात्रि को लेकर दिए गए जरूरी निर्देश
संवाददाता शिक्षा तिवारी
सफीपुर। आगामी रमजान माह, ईद एवं नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना सफीपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सफीपुर श्री शिवेन्द्र सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक श्री संचित शर्मा ने की। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक होते हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में उपस्थित लोगों से संभावित समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उनके त्वरित समाधान के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि क्षेत्र में शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।












