पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

संवाददाता शिक्षा तिवारी

आज दिनांक 16 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रकरणों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान कराना है। पुलिस प्रशासन जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal