उज्जैन में झूलेलाल जयंती के अवसर पर सिंधी समाज ने भव्य कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
सिंधी समाज ने बाबा झूलेलाल जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन शुरू कर दिया है इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के बड़े भाई श्री नारायण दादा यादव (दयालु) शामिल हुए। इस दौरान झूलेलाल बाबा की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। और सिंधी समाज के समाजसेवी एवं समाज के विभिन्न पंचायत के अध्यक्षो द्वारा नारायण दादा का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सनातनी फैशन शो से हुई। इसके पश्चात सिंधी सनातन भजनों पर युवाओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर के सिंधी गायक मोहित लालवानी जी ने भजन प्रस्तुत कर पूरे सिंधी समाज में समा बांध दिया।












