तेरहवीं की दावत में बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग — युवक गंभीर घायल, घटना के वीडियो वायरल।
मंडल संवाददाता अमित चौहान
मारपीट, पथराव व फायरिंग से मौके पर मची अफरा-तफरी । बीच-बचाव करने पहुंचे अंकित पांडेय (30) निवासी शांति नगर को पत्थर लगने हुआ लहूलुहान। परिजनों के अनुसार अंकित ने कार्यक्रम में एक युवक के साथ हो रही मारपीट का विरोध किया था, जिसके बाद दबंगों ने उसे घेरकर पीटा और फायरिंग कर दी। घटना के दौरान हाथ में असलाह लेकर फायरिंग और मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित पांडेय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर स्थित छोटे अतिथि निवास गेस्ट हाउस का है।












