सिद्धपीठ मां मढ़ीदाई मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल रहा मौजूद
संवाददाता पवन सूर्यवंशी बांदा
बता दें कि पूरा मामला बांदा के बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थिति सिद्धपीठ प्रसिद्ध मां मढ़ीदाई मंदिर का है।
जहां आज गुरुवार को सुबह से नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग सिद्धपीठ मां मढ़ीदाई मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वही मंदिर परिसर में मेंले एवं झूले प्रदर्शनी आदि का भी किया गया है। सुंदर आयोजन वही भक्तों ने बताया है कि यह बहुत ही प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां मढ़ीदाई का मंदिर है इस मंदिर में जो श्रद्धा भाव के साथ आता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। सुबह से ही हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर पहुंच रहे हैं। और पूजा अर्चना कर रहे हैं, वही चैत्र नवरात्रि में मंदिर परिसर में भव्य प्रदर्शनी मेला एवं मंदिर परिसर में दुकाने भी लगाई जाती है वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बबेरू कोतवाली का पुलिस बल जगह-जगह चप्पे चप्पे पर मौजूद रहा
आज सुबह से हि मंदिर परिसर में निरंतर भीड़ मंदिर परिसर में बढ़ रही है और लोग पूजा अर्चना आदि कर रहे है,।












