महाकाल के दरबार में पहुंचे गायक विशाल मिश्रा, विक्रम उत्सव में देंगे खास प्रस्तुति

महाकाल के दरबार में पहुंचे गायक विशाल मिश्रा, विक्रम उत्सव में देंगे खास प्रस्तुति

संवाददाता: संतोष यादव, उज्जैन

उज्जैन। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य विक्रम उत्सव में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे प्रसिद्ध गायककार विशाल मिश्रा गुरुवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने तड़के होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
भोर के समय मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच विशाल मिश्रा ने नंदी हॉल में बैठकर विधि-विधान से भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उन्हें देखा और उत्साह व्यक्त किया।
बताया जा रहा है कि आज शाम शिप्रा नदी के पावन तट पर आयोजित होने वाले भव्य विक्रम महोत्सव कार्यक्रम में विशाल मिश्रा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर दर्शकों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विक्रम उत्सव के इस आयोजन में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का संगम देखने को मिलेगा, जिसमें देशभर से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। विशाल मिश्रा की प्रस्तुति इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मानी जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal