कलेक्ट्रेट में फैली अव्यवस्था पर डीएम शिव सहाय अवस्थी का हंटर फाइलों का बिखराव, गंदगी देख भड़के, कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी।।

कलेक्ट्रेट में फैली अव्यवस्था पर डीएम शिव सहाय अवस्थी का हंटर फाइलों का बिखराव, गंदगी देख भड़के, कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी।।

चेतावनी साफ सुधार करो, वरना कार्रवाई तय डीएम

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

जिले के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में फाइलों का बेतरतीब ढंग से रखा जाना, गंदगी और लापरवाही सामने आने पर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने नजारत, एसडीएम कोर्ट, जनसुनवाई कक्ष समेत कई पटलों का निरीक्षण कर जिम्मेदार कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। नाजिर को चेतावनी दी गई, जबकि डिप्टी नाजिर को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के साथ व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। फौजदारी अभिलेखागार में खराब रख-रखाव पर संबंधित कर्मचारी को फटकार पड़ी, वहीं परिसर में अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर भी डीएम ने नाराजगी जताई और सख्त निर्देश जारी किए। निरीक्षण के बाद बैठक में डीएम शिव सहाय अवस्थी ने साफ कहा— “काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”। सभी कर्मचारियों को रिकॉर्ड दुरुस्त रखने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और समयबद्ध कार्य निपटाने के निर्देश दिए गए।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal