उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को मौसम का अलर्ट: कई जिलों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी
संवाददाता: आयुष मिश्र, प्रयागराज
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। विभाग ने ओलावृष्टि, तेज आंधी, झोंकेदार हवा और मेघगर्जन/वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में ओलावृष्टि की अधिक संभावना
बांदा, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है।
50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी चलने की संभावना है।
40-50 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं इन क्षेत्रों में
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अयोध्या, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि जिलों में तेज झोंकों के साथ हवाएं चल सकती हैं।
मेघगर्जन और वज्रपात का भी खतरा
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है, जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, बरेली, झांसी सहित कई जिले शामिल हैं।
सावधानी ही सुरक्षा है: आमजन से अपील है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।












