यूपी पंचायत चुनाव 2026: 504 ग्राम पंचायतें हुईं कम, नई अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: अब 504 ग्राम पंचायतें हुईं कम, नई अधिसूचना जारी

लखनऊ संवाददाता उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पंचायती राज विभाग ने नई अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि अब प्रदेश में 504 ग्राम पंचायतें घटा दी गई हैं जिसके बाद 57695 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव कराए जाएंगे।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह संख्या अब अंतिम मानी जाएगी और ग्राम पंचायतों की कुल संख्या में आगे कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। यह फैसला परिसीमन, समायोजन और विभिन्न प्रशासनिक कारणों के आधार पर लिया गया है।

अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव की तैयारी. सूत्र

राज्य सरकार की योजना है कि आगामी  पंचायत चुनाव अप्रैल 2026 में कराए जाएं। चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रदेशभर में 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष भी निर्वाचित किए जाएंगे।

राजनीतिक हलकों में इस अधिसूचना को लेकर हलचल तेज हो गई है। ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायत चुनाव, उत्तर प्रदेश की राजनीति की बुनियाद माने जाते हैं और इनका असर आगामी विधानसभा चुनावों तक देखने को मिलता है।

दैनिक चक्र पंचायत चुनाव की हर हलचल और अपडेट को आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा।

(आपके क्षेत्र से जुड़ी पंचायत चुनाव की खबरें भेजने के लिए हमारे रिपोर्टिंग नेटवर्क से जुड़ें।)

ये भी पढ़ें विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें