नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष मे”शिक्षा एवं कौशल विकास से रोजगार सृजन, युवा कल्याण, स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास योजनाएं” विषयक एक गोष्ठी का आयोजित।

नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष मे”शिक्षा एवं कौशल विकास से रोजगार सृजन, युवा कल्याण, स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास योजनाएं” विषयक एक गोष्ठी का आयोजित।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान की

दिनांक 24/03/2026गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश सरकार के ”नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष एवं शासनादेश के क्रम में जनपद गाजियाबाद के विकास भवन प्रांगण में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।इस अवसर पर ”शिक्षा एवं कौशल विकास से रोजगार सृजन, युवा कल्याण, स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास योजनाएं” विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआईओएस, एसएसए, यूपीएसडीएम, सेवायोजन, केवीआईबी, डीआईसी, पॉलीटेक्नीक, आईटीआई ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सम्बंधित अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रमों को दो चरणों 11:00 से 01:00 व 03:00 से 05:00 में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम द्वितीय चरण में हुआ जिसका संचालन श्रीमती अनुपम भारद्वाज, प्रधानाचार्या, सुशीला इंटर कॉलेज द्वारा किया गया। गोष्ठी के प्रमुख वक्ता एवं प्रतिभागियों में डॉ. मुनेश चंद्र त्रिवेदी, प्रोफेसर एवं प्रमुख, आईसीटीसी, पेसिव, भोपाल; प्रोफेसर शशि मलिक, वीएमएलजी कॉलेज; डॉ. ऋचा सूद, प्रधानाचार्या, रॉयल किड पब्लिक स्कूल; डॉ. संतोष उपाध्याय, डायरेक्टर, केयर स्किल अकैडमी, नोएडा; डॉ. विनीता त्यागी, एसआरजी, बेसिक शिक्षा विभाग, गाजियाबाद; तथा डॉ. उमा मिश्रा, राजकीय हाई स्कूल, अतरौली, गाजियाबाद सम्मिलित रहे। इसके अतिरिक्त चार राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त अध्यापक एवं वक्ता—डॉ. रेनू त्रिपाठी (जीजीआईसी, विजय नगर), श्रीमती रेनू तोमर (प्रधानाचार्या, जेएलएम, मुरादनगर), श्रीमती कोमल त्यागी एवं डॉ. आनंद शर्मा (महर्षि दयानंद विद्या मंदिर, गोविंदपुरम)—भी वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान की, जिससे माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अपने करियर के चयन में उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। छात्र-छात्राओं ने भी संगोष्ठी में उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने करियर संबंधी संशयों का समाधान प्राप्त किया।कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी महोदय योगेंद्र प्रताप सिंह द्वारा भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य के प्रति प्रेरित किया गया। अंत में बीएसए श्री ओ.पी. यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री जय सिंह यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, नंदग्राम; श्रीमती सुषमा सुमन; श्रीमती तनुजा शर्मा एवं श्रीमती रुचि शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कैमरा मैन संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें