प्रतापगढ़ टाउन एरिया कोहड़ौर चेयरमैन शीतला कोरी को सुप्रीम कोर्ट बड़ी राहत। ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़ के टाउन एरिया कोहड़ौर से बड़ी खबर सामने आई है। चेयरमैन शीतला कोरी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने उनके निर्वाचन को वैध करार दे दिया है।
इस फैसले के बाद शीतला कोरी के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और जश्न मनाया गया। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी ने मजबूती से पैरवी की, जिसके बाद यह फैसला शीतला कोरी के पक्ष में आया।
फैसले के बाद क्षेत्र में सियासी हलचल तेज, विकास कार्यों मे आएगी तेजी।।












