बकाया बिल पर स्मार्ट मीटर से काटी जा रही बिजली, छेड़छाड़ पर होगी FIR

बकाया बिल पर स्मार्ट मीटर से काटी जा रही बिजली, छेड़छाड़ पर होगी FIR

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा, प्रतापगढ़

विद्युत विभाग ने बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से बताया गया है कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया हैं, उनके स्मार्ट मीटर को ऑनलाइन माध्यम से विच्छेदित (डिस्कनेक्ट) किया जा रहा है।
विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई स्मार्ट मीटर के जरिए बंद की गई है, वे मीटर या सर्विस केबल के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बकाया बिल के कारण बंद हुई है, वे अपना बकाया बिल जमा कर दें। बिल जमा होते ही उनकी बिजली सप्लाई स्वतः बहाल कर दी जाएगी।
विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें