पट्टी में निःशुल्क विधिक परामर्श केन्द्र का शुभारंभ, गरीबों को मिलेगा न्याय का सहारा।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पूर्व मंत्री मोती सिंह बोले वंचितों तक न्याय पहुंचाना बड़ी चुनौती, केन्द्र बनेगा सहारा
तहसील मुख्यालय पट्टी के बाईपास मार्ग पर निःशुल्क विधिक परामर्श केन्द्र का उद्घाटन सामाजिक सरोकार के रूप में किया गया। इस केन्द्र का उद्देश्य गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें न्याय दिलाना है।
उद्घाटन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश तथा वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश खरे भी मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर केन्द्र का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) ने कहा कि गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना आज भी एक बड़ी चुनौती है। आर्थिक व सामाजिक कारणों से यह वर्ग अक्सर न्यायिक प्रक्रिया से दूर रह जाता है, ऐसे में यह केन्द्र उनके लिए एक मजबूत सहारा बनेगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश खरे ने बताया कि केन्द्र पर गरीब, मजदूर व महिलाओं को निःशुल्क विधिक सलाह दी जाएगी और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्थापक सुमन कुमार सिंह (सेवानिवृत्त अपर जिला जज) एवं वीर शिवम सिंह (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) ने बताया कि केन्द्र का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, के. पी. सिंह, मिथिलेश पाण्डेय, अधिवक्ता अक्षय प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, श्री हनुमान रामलीला समिति अध्यक्ष बुदुल सिंह, मुन्ना सिंह, वीरेंद्र प्रधान, बबलू पाण्डेय, आशीष खंडेलवाल, रीटू सिंह,अशोक श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय, अरविंद तिवारी, अंशुमान सिंह, सृजन पांडे, अंकित गौड़, रणविजय सिंह गौड़ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।












