दोनों टॉपर, एक साथ SDM बने अब रिश्तों में दरार चंदौली में 15KM दूर घर, पर मिलते नहीं मीटिंग में भी दूर-दूर बैठते हैं।।

दोनों टॉपर, एक साथ SDM बने अब रिश्तों में दरार चंदौली में 15KM दूर घर, पर मिलते नहीं मीटिंग में भी दूर-दूर बैठते हैं।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

यूपी के दो SDM के बीच करीब 6 साल पहले प्यार शुरू हुआ, फिर एक साल बाद शादी कर ली। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। सिर्फ 15 किलोमीटर दूर घर होने के बावजूद एक-दूसरे से मिलना-जुलना तक बंद कर दिया। इतना ही नहीं, बड़े अफसरों की बैठकों में भी दूर-दूर बैठने लगे।। यह कहानी है चंदौली में तैनात SDM दिव्या ओझा और अनुपम मिश्रा की। दोनों के बीच पहली बार झगड़ा सामने आया 17 मार्च को। जब पति-पत्नी का झगड़ा पुलिस तक पहुंचा। SDM दिव्या ओझा के पिता ने 17 मार्च को प्रतापगढ़ में अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा के खिलाफ दहेज, मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।। दिव्या ओझा प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पिता निशाकांत ओझा, यूपी के पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के छोटे भाई हैं। वहीं, अनुपम मिश्रा प्रयागराज की एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें