प्रतापगढ़ कोर्ट में बोला मां बेटे का हत्यारा मुझे अब जीना नही बेटे को बहुत प्यार करता था।।

प्रतापगढ़ कोर्ट में बोला मां बेटे का हत्यारा मुझे अब जीना नही बेटे को बहुत प्यार करता था।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

16 मार्च की रात में मां बेटे की हुई सनसनीखेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जब कोर्ट में पेश किया ।। हत्यारे रणविजय मौर्य ने जज के सामने कहा कि मुझे महिला की मौत का नहीं है गम लेकिन बेटे को बहुत प्यार करता था, वह जग गया तो उसे भी मार दिया अब मुझे नहीं जीना है।। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में रिश्ते में चाची लगने वाली महिला से आरोपी हत्यारे के प्रेम प्रसंग थे।। कान में लीड लगाकर मृतक महिला किसी से वीडियो काल पर बात कर रही थी जिसे रणविजय ने देख लिया था।। बाद में मृतका शिवपति ने वह नंबर डिलीट कर दिया जिससे वह बात कर रही थी।। इसी बात पर रणविजय बौखला गया था..16 मार्च की रात में उसने कुदाल के प्रहार से महिला का सर उड़ा दिया, बगल में सो रहे बेटे की नींद खुलने पर हत्यारे ने उसे भी मार डाला।। मृतका महिला का पति मुंबई में रहता था, तीन बेटियां शहर में रहकर नौकरी करती थी।। घटना के बाद जब वह पहुंची तो उन्होंने इस घटना को अलग रूप देते हुए पड़ोसी से जमीनी विवाद को घटना की वजह बताया।। पुलिस ने मामले को खंगालना शुरू किया तो परते खुलती चली गई।। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि मृतका की बेटियां हत्यारे रणविजय को बचाने के लिए लगातार पुलिस पर दबाव बना रही थी।।इसके लिए तीन दिन की डेड बॉडी को डिस्पोज नहीं होने दे रही थी।। लेकिन पुलिस घटना के मोटिव को लेकर आश्वस्त हो चुकी थी।। जांच आगे बढ़ रही थी आखिर में असली हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में था।। लेकिन मृत महिला की बेटियों ने इस हत्या के आरोपी रणविजय मौर्य की तरफदारी के लिए सारी हदों को लांघा।। अंत में हत्यारा जेल चला गया जहां अब उसके गुनाहों की सजा मुक्कमल होगी ।। लेकिन बड़ा सवाल यह छोड़ गया कि समाज में नैतिकता, मानवता की संवेदना रिश्तों की मर्यादा, धीरे धीरे क्षीण होती जा रही है।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें