महा अष्टमी पर उज्जैन में महामाया-महालाया माता की भव्य नगर पूजा, मदिरा भोग अर्पित 

महा अष्टमी पर उज्जैन में महामाया-महालाया माता की भव्य नगर पूजा, मदिरा भोग अर्पित 

संवाददाता: संतोष यादव, उज्जैन

उज्जैन में आज गुरुवार को महा अष्टमी के पावन अवसर पर श्री 24 खंबा स्थित महामाया श्री महालाया माता मंदिर में भव्य नगर पूजा एवं अर्चना का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर माता महामाया और माता महालाया को विधि-विधान के साथ मदिरा का भोग अर्पित किया गया। यह धार्मिक आयोजन पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा के पश्चात माता की भव्य आरती ढोल-नगाड़ों और मंजीरों की गूंज के बीच की गई, जिससे माहौल और भी आध्यात्मिक हो उठा। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
महा अष्टमी के इस विशेष पर्व पर उज्जैन में आयोजित नगर पूजा ने श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और भक्ति का अनूठा संदेश दिया। 🙏

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal