सीएम के जन्मदिन पर श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अनुष्ठान। सीएम ने परिवार सहित किया श्री अंगारेश्वर बाबा का अभिषेक।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
25 मार्च 2026 बुधवार आदरणीय डॉ मोहन यादव जी के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने उनकी लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना के साथ श्री अंगारेश्वर मंदिर में पूजा अनुष्ठान एवं माता बगलामुखी मंदिर में मिर्ची यज्ञ करवाया। इस दौरान सीएम ने अनुष्ठान में वर्चुअली जुड़कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। वही आज गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सह परिवार सहित सुबह उज्जैन में सप्तनिक श्री बाबा अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंच पूजा अर्चना दर्शन कर पंचामृत से अभिषेक किया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।












