जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा के पहल से श्री अंशुल चौहान, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, गाजियाबाद के साथ कारागार में निरूद्ध दिव्यांग बन्दियों के लिए सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

आज दिनांक 26.03.2026 को जिला कारागार गाजियाबाद में मा० उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के अनुापलन में तथा शासन एव कारागार मुख्यालय के निर्देश पर जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा के पहल से श्री अंशुल चौहान, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, गाजियाबाद के साथ कारागार में निरूद्ध दिव्यांग बन्दियों के लिए सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, द्वारा कारागार में निरूद्ध 16 दिव्यांग बन्दियों को सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। श्री अंशुल चौहान द्वारा दिव्यांग बन्दियो को सरकार द्वारा दिये जा रहे उपकरण जैसे कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल, कान के उपकरण के साथ साथ उनके दिव्यांग पेशन, दिव्यांग विवाह हेतु दी जा रही आर्थिक मदद तथा उनके यू०डी०आई०डी० कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उक्त अवसर पर दिव्यांग बन्दियो कों व्हीलचेयर एवं बैसाखी वितरित किया गया। उक्त अवसर पर, जेलर श्री के०के० दीक्षित, चिक्तिसा अधिकारी श्री एम० के० तोमर, डिप्टी जेलर श्री अरविन्द कुमार, श्री बी०एन० पाण्डेय, व फॉर्ममेसिस्ट श्री राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal