इटावा: पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर बड़ा बयान, चुनाव बाद बढ़ सकते हैं दाम

इटावा: पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर बड़ा बयान, चुनाव बाद बढ़ सकते हैं दाम

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चुनावी माहौल के चलते आम जनता को राहत देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जैसे ही चुनाव प्रक्रिया समाप्त होगी, सरकार कीमतों में इजाफा कर सकती है। इस संभावित बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। रामगोपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी कई बार ऐसा देखा गया है कि चुनाव के दौरान कीमतें स्थिर रखी जाती हैं और बाद में अचानक बढ़ा दी जाती हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार पारदर्शिता बनाए रखे और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और आम जनता भी पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर चिंतित नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो इसका असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई और बढ़ सकती है। संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें