रानीगंज इलाके में जेसीबी से अवैध मिट्टी के खनन का काला कारोबार जोरो पर है। ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
अवैध तरीके से मिट्टी का खनन के मामले में पुलिस और प्रशासन ने आंख मूंद रखी है। रात में चौराहे और तिराहे से अवैध मिट्टी का खनन करके डंफर की गाड़ियों की दौड़भाग तेज हो जाती है। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस और प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं करते है। हाल ही में दांदूपुर की प्रधान अंशु सौरभ सिंह ने ग्राम सभा की मिट्टी खोदकर ले जाने की शिकायत की लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उदासीनता बरकरार रखी। लोगों की मानें तो इस अवैध मिट्टी के खनन में पुलिस और प्रशासन में पैसों की बंदरबांट करके काला कारोबार चलाया जा रहा है।।












