पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त विदेशी लाल बिंद को किया गया गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत दमदम गेस्ट हाउस रोड़ से गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री विजयकांत सत्यार्थी सिंह के नेतृत्व में थाना रानीगंज के उ0नि0 महेश कुमार सिंह मय हमराह म0का0 सारिका शर्मा व का0 राजू गौड़ द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा 65(1)/62,/333/352/351(3)भा0न्या0सं0 व 3/18 पॉक्सो एक्ट थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ से संबंधित वांछित अभियुक्त विदेशी लाल बिंद उम्र करीब 62 वर्ष पुत्र स्व0 रामलाल निवासी ग्राम दमदम थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत दमदम गेस्ट हाउस रोड़ से गिरफ्तार किया गया । ।












