पट्टी–चांदा मार्ग पर सड़क निर्माण शुरू, लोगों को मिली राहत

पट्टी–चांदा मार्ग पर सड़क निर्माण शुरू, लोगों को मिली राहत

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार पट्टी–चांदा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्र की जर्जर सड़क से परेशान लोगों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्माण कार्य शुरू किए जाने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इस मार्ग पर बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं।
बरसात के दिनों में यह मार्ग और भी अधिक बदहाल हो जाता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं।
अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क बनने के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें