पट्टी में पहली बार शंकराचार्य का आगमन, भवसरनपुर में बनेगा आस्था का केंद्र।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पट्टी (प्रतापगढ़) में 28 मार्च को ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज पहली बार क्षेत्र में पधारेंगे।।
स्थान: भवसरनपुर (सैफाबाद), पट्टी
आयोजन स्थल: प्रदीप पाण्डेय का निवास।।
श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर यह दिव्य आगमन होगा, जहाँ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज कथा का अमृत बरसा रहे हैं।।
कार्यक्रम की खास बातें।।
चरण पादुका पूजन – दोपहर 2:00 बजे
कथा एवं आशीर्वचन – दोपहर 2:30 बजे से
भव्य स्वागत, शोभायात्रा और आध्यात्मिक वातावरण से पूरा भवसरनपुर गूंज उठेगा।
सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि परिवार सहित पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं।












