थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिग्नेचर मॉल सेक्टर 3 वैशाली स्थित कोको बार में अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार से 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 5 हुक्का मय चिलम, 5 हुक्का की पाईप, 6 फ्लेवर्ड तम्बाकू पैकेट बरामद ।

थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिग्नेचर मॉल सेक्टर 3 वैशाली स्थित कोको बार में अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार से 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 5 हुक्का मय चिलम, 5 हुक्का की पाईप, 6 फ्लेवर्ड तम्बाकू पैकेट बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

कार्यवाही का विवरणः – दिनांक 27.03.2026 की सुबह मुखबिर से सूचना मिली की सिग्नेचर मॉल सेक्टर 3 वैशाली स्थित कोको बार के अन्दर हुक्का बार चल रहा है काफी संख्या मे लोग बार मे हुक्का और फ्लेवर्ड तम्बाकू उत्पादों का सेवन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा तत्काल सिग्नेचर माल सेक्टर 3 वैशाली स्थित कोको बार के अन्दर से 04 अभियुक्त 1. गोविन्द चौहान पुत्र राजकुमार नि०ग्राम सनेता भाईपुर थाना खुर्जा जनपद बुलन्द शहर उम्र करीब 21 वर्ष 2. कुनाल शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा नि०ग्राम शिकारपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशशहर उम्र करीब 20 वर्ष 3. नवीन कुमार पुत्र सुनील कुमार नि० गली नं0 07 ब्रहमपुरी फफराना रोड मोदी नगर थाना मोदी नगर गाजियाबाद उम्र करीब 31 वर्ष 4. गिरीश शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा नि०डी 26 राम विहार जौहरीपुर एक्सटेंशन थाना करावल नगर दिल्ली उम्र करीब 38 वर्ष को 5 हुक्का मय चिलम, 5 हुक्का की पाईप, 6 फ्लेवर्ड तम्बाकू पैकेट के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 21/22 सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधि0 2003 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्तों उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तगण उपरोक्त क्लब में नौकरी करते हैं तथा पार्थ ठाकुर, सुधीर जायसवाल और अमित चौधरी उपरोक्त क्लब के मालिक हैं तथा जितेन्द्र यादव संचालक हैं इन्ही के कहने पर ग्राहको को फ्लेवर्ड हुक्का मय चिलम तम्बाकू के उपलब्ध कराया जाता है। इनके पास इसका कोई लाइसेंस नहीं है क्लब मालिक पार्थ ठाकुर, सुधीर जयसवाल व अमित चौधरी आज क्लब में नहीं आये हैं तथा जितेन्द्र यादव भीड का फायदा उठाकर मौके से भाग गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1. गोविन्द चौहान पुत्र राजकुमार नि०ग्राम सनेती भाईपुर थाना खुर्जा जनपद बुलन्द शहर उम्र करीब 21 वर्ष।

2. कुनाल शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा नि०ग्राम शिकारपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशशहर उम्र करीब 20 वर्ष।

3. नवीन कुमार पुत्र सुनील कुमार नि0 गली नं007 ब्रहमपुरी फफराना रोड मोदी नगर थाना मोदी नगर गाजियाबाद उम्र करीब 31 वर्ष ।

4. गिरीश शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा नि0डी 26 राम विहार जौहरीपुर एक्सटेंशन थाना करावल नगर दिल्ली उम्र करीब 38 वर्ष

5. पार्थ ठाकुर, (क्लब मालिक फरार)।

6. सुधीर जायसवाल (क्लब मालिक फरार)।

7. अमित चौधरी (क्लब मालिक फरार)।

8. जितेन्द्र यादव (क्लब संचालक फरार)।

बरामदगी का विवरणः-

5 हुक्का मय चिलम, 5 हुक्का की पाईप, 6 फ्लेवर्ड तम्बाकू पैकेट बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना कौशाम्बी पर सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थाना कौशाम्बी पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया