समाजसेवी बालाजी सोनी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

समाजसेवी बालाजी सोनी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ: पं० कृष्ण विहारी त्रिवेदी गाजीपुर। शारदा ज्योति समाज परिवार गाजीपुर के तत्वावधान में शनिवार, 28 मार्च 2026 को एक शोकसभा का आयोजन कर समाजसेवी स्वर्गीय बालाजी सोनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुधीर ने बताया कि संस्था के सक्रिय, कर्मठ एवं समर्पित सदस्य बालाजी सोनी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से संस्था परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बालाजी सोनी अत्यंत सहज, सरल, विनम्र, मृदुभाषी एवं विनोदी स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनका असमय जाना सभी को व्यथित कर गया।

वरिष्ठ सदस्य सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने उन्हें सरल स्वभाव एवं मानवीय व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने जनपद में सामाजिक कार्यों के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी है। इस दौरान दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव सहित सभी सदस्यों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर डॉ. सुधीर, पारसनाथ, अंजनी श्रीवास्तव, दिनेश्वर दयाल, नन्दिनी श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, ललिता विश्वकर्मा, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, प्रियंका लोनकर, वीरेन्द्र प्रजापति, डॉ. अरविन्द, शिवमूरत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें गाजीपुर में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया