बेलखरनाथ की बेटी ने बढ़ाया मान, UPSC में 29वीं रैंक; गांव में जश्न का माहौल।।

बेलखरनाथ की बेटी ने बढ़ाया मान, UPSC में 29वीं रैंक; गांव में जश्न का माहौल।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव की बेटी स्वेता द्विवेदी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 29वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रविवार को परिणाम घोषित होते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।। स्वेता के पिता रवि कुमार द्विवेदी कचहरी में अधिवक्ता हैं और बार एसोसिएशन पुरातन के उपाध्यक्ष भी हैं, जबकि माता संगीता द्विवेदी गृहिणी हैं। स्वेता की प्रारंभिक शिक्षा सुशीला देवी कॉन्वेंट स्कूल, महुली से हुई। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज से स्नातक किया और दिल्ली में रहकर पिछले तीन वर्षों से UPSC की तैयारी कर रही थीं।परिणाम आने के बाद पिपरी खालसा गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने स्वेता की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal