नकली यूरिया बेचने वाले गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में सामान बरामद

नकली यूरिया बेचने वाले गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में सामान बरामद

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा, 30 मार्च 2026। जनपद में किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले नकली यूरिया बेचने वाले गिरोह का पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने खुलासा किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से बड़ी मात्रा में नकली यूरिया और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी नामी कंपनियों के नाम पर नकली यूरिया तैयार कर किसानों को बेच रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से यूरिया के कई कट्टे, खाली बैग, पैकिंग मशीन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नकली खाद से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता था। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal