उपजिलाधिकारी छाता ने दिलाई मनोनीत सभासदों को शपथ
संवाददाता जय भगवान बघेल मथुरा उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत कार्यालय छाता पर उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों को गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मनोनीत सभासद डॉक्टर लव सिंह अमित कुमार वार्ष्णेय, और राजवीर सिंह धनगर ने सभासद पद की शपथ ली, साथ ही उपजिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने बताया कि मनोनीत सभासदों को आज शपथ दिलाई गई है जो की छाता के विकास में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। वही नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि आज उनके परिवार में तीन नए सदस्य जुड़ गए हैं जो की छाता के विकास में नगर पंचायत का सहयोग देंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव देवेंद्र शर्मा ने कहा उनकी पार्टी के द्वारा तीन सदस्यों को नामित किया गया है जो की कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।शपथ के दौरान छाता नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फाल्गुन ठाकुर,अधिशासी अधिकारी छाता, थानाध्यक कमलेश सिंह,हिमालय प्रताप सिंह, नवीन जादौन, सभासद भोला सिंह सभासद वीरी सिंह, सभासद त्रिलोकी सिंह सुमित,धीरज भार्गव, सभासद हैंतो चौधरी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे तथा सभी ने मनोनीत सभासदों को बधाई दी।












