निःशुल्क कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

निःशुल्क कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

प्रतापगढ़। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़ के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क एक वर्षीय ‘कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम’ शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जिसमें हाईस्कूल स्तर पर अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 1 अप्रैल 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित और तर्कशक्ति जैसे विषयों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही रेलवे, बैंकिंग, कर्मचारी चयन आयोग, समूह ‘ग’, समीक्षा अधिकारी, बीएड, पीईटी और टीईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों को 200 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों, आधार, पैन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक (एससी/एसटी के लिए) एवं दो फोटो के साथ 15 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला सेवायोजन कार्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है। प्रवेश हेतु साक्षात्कार 16 अप्रैल 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें