थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
दिनांक 18.03.2026 गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना मुरादनगर को वादी ने तहरीर दी कि अभियुक्त गौतम पुत्र राजू निवासी ग्राम मनोली थाना मुरादनगर गाजियाबाद आदि के द्वारा वादी की पत्नी को वादी की पुत्री की अश्लील फोटो व वीडियो दिखाते हुए वायरल करने की धमकी देना, जिससे आहत होकर वादी की पत्नी के द्वारा फाँसी लगा लेना। उक्त सूचना पर तत्काल थाना मुरादनगर पर सुसंगत धारा- 108/351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। तत्पश्चात आज दिनांक 31.03.2026 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गौतम पुत्र राजू निवासी ग्राम मनोली थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त गौतम उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरी वादी की पुत्री से दोस्ती थी, मैंने वादी की पुत्री के साथ अश्लील फोटो-विडियो बना लिये थे। वादी की पत्नी को इस बात का पता लग गया था तो वह हमारे घर पर शिकायत करने आयी थी, मेरे परिवार वालों ने उसे बुरा भला कह दिया, उसकी बहुत बेईज्जती की और मैंने वादी की बेटी की अश्लील फोटो व विडियो वादी की पत्नी को दिखाते हुए फोटो व विडियो वायरल करने की धमकी दी थी, जिसके कारण वादी की पत्नी ने दुःखी होकर आत्महत्या कर ली।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
अभियुक्त गौतम पुत्र राजू निवासी ग्राम मनोली थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग,अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना मुरादनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत है,अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना मुरादनगर पुलिस टीम।












