थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आज दिनांक 31.03.2026 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त 1. शान मौहम्मद पुत्र इसराईल निवासी मस्जिद का मकान बिलाल मस्जिद के पास गिरी मार्किट लोनी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष 2. सिराजू पुत्र असलम मलिक निवासी मस्जिद का मकान बिलाल मस्जिद के पास गिरी मार्किट लोनी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष को इनाम विहार फातिमा मस्जिद के पास थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से दिल्ली से चोरी की गयी फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक मोटर साइकिल बरामद हुई जिसके संबंध में थाना न्यू उस्मानपुर दिल्ली पर चोरी का अभियोग पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना अंकुर विहार पर धारा-318 (4)/345(3)/317 (5)/317 (2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनों ने मिलकर यह मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की थी जिससे आज हम दोनों सभापुर में मैरिज होम के पास और गाडी चोरी करने के लिए आये थे। इस मोटरसाइकिल का प्रयोग हम दोनों चोरी की घटना कारित करने में करते है। इसलिए हम दोनों ने मिलकर मोटरसाइकिल की आगे की नम्बर प्लेट हटा दी है और मोटरसाइकिल पर पीछे की तरफ फर्जी नम्बर प्लेट लगायी है जिससे कि हम लोग पकड़ में ना आ सके।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. शान मौहम्मद पुत्र इसराईल निवासी मस्जिद का मकान बिलाल मस्जिद के पास गिरी मार्किट लोनी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष
2. सिराजू पुत्र असलम मलिक निवासी मस्जिद का मकान बिलाल मस्जिद के पास गिरी मार्किट लोनी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
दिल्ली से चोरी की गयी 01 मोटरसाइकिल बरामद।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग
अभियुक्त सिराजू उपरोक्त पर थाना लोनी पर लूट, आर्म्स एक्ट व बरामदगी का 01-01 मुकदमा व उक्त मोटरसाइकिल चोरी के सम्बन्ध में थाना न्यू उस्मानपुर दिल्ली पर 01 मुकदमा व बरामदगी का 01 अभियोग थाना अंकुर विहार पर (कुल 05 अभियोग) तथा अभियुक्त शान मौहम्मद पर उक्त मोटरसाइकिल चोरी के सम्बन्ध में थाना न्यू उस्मानपुर दिल्ली पर 01 मुकदमा व बरामदगी का 01 अभियोग थाना अंकुर विहार पर (कुल 02 अभियोग) पंजीकृत है।अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम।












