थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।

थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना दिनांक 13.11.2024 को थाना अंकुर विहार पर आवेदक श्री राशिद कुरैशी द्वारा तहरीर दी गई कि विपक्षी ताज मौहम्मद द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर वादळी के प्लाट पर कब्जा कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार पर घटना पुरानी होने के कारण भादवि की सुसंगत,धारा-420/467/468/471/506 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भकी गयी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया तत्मश्चात आज दिनांक 31.03.2026 को मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त ताज मौहम्मद पुत्र स्व नूर मौहम्मद निवासी वर्तमान पता-115 प्रताप विहार गांव मिर्जापुर थाना विजय नगर गाजियाबाद मूल पता-मोइद्दीनपुर कनावनी इंद्रापुरम गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष को थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मै ंने लालच में आकर प्लाट पर कब्जा करने के लिए साजिश के तहत धोखाधडी से फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिय थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
ताज मौहम्मद पुत्र स्व नूर मौहम्मद निवासी वर्तमान पता- प्रताप विहार गांव मिर्जापुर थाना विजय नगर गाजियाबाद मूल पता- मोइद्दीनपुर कनावनी इंद्रापुरम गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-

अभियुक्त के विरुद्ध थाना अंकुर विहार पर उक्त घटना के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है।अन्म आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें