थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए 50000/- रुपये बरामद ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना शालीमार गार्डन द्वारा घटना का विवरणः- दिनांक 29.03.2026 को थाना शालीमार गार्डन पर वादी श्री सैलेन्द्र वर्मा द्वारा लिखित तहरीर दी और बताया कि दिनांक 23.03.2026 को मैं अपने काम हेतु घर से चला गया था और शाम को जब में वापस लौटा तब किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर का ताला तोड़कर अलमारी से 350000 रु चोरी कर लिये है। प्राप्त तरहीर के आधार पर थाना शालीमार गार्डन पर धारा 331(4),305 (a) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त क्रम में दिनांक 29.03.2026 की रात्रि को चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त सोहेल पुत्र गफ्फार निवासी झुग्गी न0 ई43/ए 390 नई सीमापुरी थाना सीमापुरी पूर्वी दिल्ली हाल पता पप्पू कालोनी गली न0 04 कब्रिस्तान के पास थाना शालीमार गार्डन कमि() गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को 80 फुटा कट वजीराबाद रोड के किनारे बने पार्क के कोने से 50000/-रुपये के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण :- अभियुक्त सुहैल उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि साहब आज से 5-6 दिन पहले रात में छावडा कालोनी में एक घर का कुन्दा तोडकर अलमारी में रखे करीब 75000 रुपये चोरी किये थे। जिनमें से कुछ रुपये मैने नशे में व दोस्तो के साथ मौज मस्ती में खर्च कर दिये थे। जो रुपये मुझसे मिले है ये रुपये वहीं है जो मेरे द्वारा घर में अलमारी को तोडकर चोरी किये गये रुपयो में से शेष बचे रुपये है। मैने जिस प्लास से मकान की कुन्दी तोडी थी उस प्लास को मैने नाले में फेंक दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
सोहेल पुत्र गफ्फार निवासी झुग्गी न0 ई43/ए 390 नई सीमापुरी थाना सीमापुरी पूर्वी दिल्ली हाल पता पप्पू कालोनी गली न0 04 कब्रिस्तान के पास थाना शालीमार गार्डन कमि० गा०बाद उम्र करीब 22 वर्ष गिरफ्तार अभियक्त का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर में चोरी, एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 05 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरण:-
चोरी किये हुए 50000/- रुपये बरामद ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।












