तमाम पत्रकार साथी ने गौशाला भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जोरदार धरना प्रदर्शन

प्रतापगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष और तमाम पत्रकार साथी ने गौशाला भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जोरदार धरना प्रदर्शन

पत्रकार से अभद्रता देश के चौथे स्तंभ का हनन, कतई बर्दाश्त नहीं।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा.प्रतापगढ़ आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में अम्बेडकर चौराहा पर प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रतापगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बताते चलें कि यह प्रदर्शन अन्तू थाना क्षेत्र के एक गौशाला में व्याप्त भ्रष्टाचार और पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में आयोजित किया गया। धरने में प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रताप विक्रम सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

इसके अलावा अन्तू क्षेत्र की गौशाला में जानवरों के लिए न तो हरा चारा मिल पा रहा है और न ही समुचित व्यवस्था है। आरोप है कि नगर पंचायत अन्तू के EO, उनके कर्मचारी और संबंधित अधिकारी इस भ्रष्टाचार में पूरी तरह संलिप्त हैं। जब कोई पत्रकार इस मुद्दे की कवरेज के लिए जाता है तो उससे पहले EO के कर्मचारी ही अभद्रता करने लगते हैं।

हाल ही में पत्रकार घनश्याम तिवारी के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया, जिससे पत्रकारों में रोष फैल गया। धरना दे रहे पत्रकारों ने कहा कि गौशाला में जानवर भूख से मर रहे हैं और अधिकारी मौन हैं। चेयरमैन सहित कई जनप्रतिनिधि इस भ्रष्टाचार में भागीदार हैं। उन्होंने मांग की कि EO, नगर पंचायत अन्तू और पूरी गौशाला व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच हो। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी और थाना अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्यवाही करने काआश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दिलशाद गार्डन 219 में भव्य कार्यक्रम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया