मैनपुरी में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार, 25,070 रुपये व 9 मोबाइल जब्त

मैनपुरी में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार, 25,070 रुपये व 9 मोबाइल जब्त

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जुए की फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 25,070 रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना भोगांव क्षेत्र स्थित बुद्धन वाली बगिया में जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भोगांव पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 10 आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपी पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड वाले बताए जा रहे हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ताश के पत्ते, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें