थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ चोरी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना सांगीपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त रमेश तिवारी उर्फ मुकुन्द तिवारी को क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामापुर को जाने वाली सडक के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी सांगीपुर श्री गौरव त्रिवेदी के नेतृत्व में थाना सांगीपुर के उ0नि0 चित्तर सिंह मय हमराह का बौद्ध प्रकाश द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्तो, चेकिंग संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति के दौरान मु0अ0सं0 66/2026 धारा 317 (2)/317 (4)/318 (4)/338/336 (3)/340(2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त रमेश तिवारी उर्फ मुकुन्द तिवारी पुत्र सूरजलाल तिवारी निवासी ग्राम रामापुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 46 वर्ष को थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामापुर को जाने वाली सडक के पास से गिरफ्तार किया गया है।।












