मंदिर से अष्टधातु की दुर्गा प्रतिमा चोरी, पीतल का घंटा भी ले उड़े चोर; एटा में बढ़ा आक्रोश

मंदिर से अष्टधातु की दुर्गा प्रतिमा चोरी, पीतल का घंटा भी ले उड़े चोर; एटा में बढ़ा आक्रोश

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के नगला झडू (बलिदादपुर) गांव में स्थित एक प्राचीन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोर मंदिर के गर्भगृह से मां दुर्गा की अष्टधातु की बहुमूल्य प्रतिमा चुरा ले गए, साथ ही मंदिर में लगा पीतल का विशाल घंटा भी गायब कर दिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो यह दृश्य देखकर हैरान रह गए । घटना की खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि जब धार्मिक स्थल ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना लाजिमी है। सूचना मिलते ही सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरी गई प्रतिमा बरामद कर ली जाएगी। फिलहाल इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें