पट्टी के बिरौती कांड में FIR दर्ज: पति, सास-ससुर पर मारपीट का आरोप

पट्टी के बिरौती कांड में FIR दर्ज: पति, सास-ससुर पर मारपीट का आरोप।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बिरौती गांव में महिला से मारपीट के मामले में अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पीड़िता से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पीड़िता खुशबू तिवारी पत्नी आकाश तिवारी की तहरीर के आधार पर थाना पट्टी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। FIR के अनुसार, घटना 5 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे की है।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता ने अपने पति से घर बनवाने के लिए ₹10,000 की मांग की थी, जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति आकाश तिवारी ने मारपीट शुरू कर दी, वहीं सास राजेश्वरी और ससुर श्यामशंकर तिवारी ने भी मिलकर पीड़िता को पीटा। इतना ही नहीं, महिला ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।इसी बीच, पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथ हुए कथित अत्याचारों का जिक्र कर रही है। वीडियो में दिए गए कुछ बयान जहां सहानुभूति पैदा करते हैं, वहीं कुछ बातें विवाद और संदेह को भी जन्म दे रही हैं।

ये भी पढ़ें चकबंदी विभाग पर रिश्वत मांगने का आरोप, आहत किसान ने दी जान; सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें