पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा “दुष्कर्म” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त मुजम्मिल हुसैन को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत ठठेरीपुर से मिर्जापुर चौहारी जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री विजय कान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह का0 मनोज कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अन्तर्गत 64/333/351(3) बीएनएस थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त मुजम्मिल हुसैन उर्फ बन्टी पुत्र मो0 नसीम चूड़ीहार निवासी ग्राम मिर्जापुर चौहारी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ठठेरीपुर से मिर्जापुर चौहारी जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया ।
ये भी पढ़ें पट्टी के बिरौती कांड में FIR दर्ज: पति, सास-ससुर पर मारपीट का आरोप












