उज्जैन में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, महाकाल मार्ग खतरनाक हुआ दो और बिल्डिंग गिरने की हालत में।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
उज्जैन के देवी हनुमान क्षेत्र में तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर पड़ी। यह मार्ग महाकाल मंदिर जाने वाला प्रमुख मार्ग है। समय रहते रह वासियों ने आवाजाही रोक दी जिससे बहुत बड़ा हादसा टल गया। इस मार्ग से श्रद्धालु गोपाल मंदिर शिप्रा नदी एवं महाकाल मंदिर पहुंचते हैं। खास बात यह है कि नगर निगम को इस बिल्डिंग गिरने का पहले से अंदेशा था। परंतु समय रहते निगम ने इसकी कोई तैयारी नहीं की। उज्जैन में 568 मकानो के हिस्से हटाने वाले रोड, मार्ग चोडीकरण प्रोजेक्ट के बीच, जिस जगह हादसा हुआ है वहीं दो मकान और गिरने की स्थिति में है। इसी के चलते आसपास के लोग अपने मकानो को छोड़कर होटलों में शिफ्ट हो रहे हैं। देवी हनुमान क्षेत्र की रहने वाली शीतल मोदी ने बताया कि, यहां के मकान की नई बहुत ही कमजोर है इसके बावजूद सड़क पर आम लोगों की आवाजाही जारी है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पास की बिल्डिंग गिरने के बाद उन्होंने अपना घर बंद कर परिवार सहित होटल में शिफ्ट हो गई है।












