सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीकॉम,बीसीए मैं पूछे गए प्रश्न पर बवाल। अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीकॉम बीसीए तृतीय वर्ष के फाउंडेशन पेपर में पूछे गए एक प्रश्न से विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को आओ जीत परीक्षा में पूछा गया एक प्रश्न अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है। इसके साथ चार विकल्प दिए गए थे जिनमें (a)सोमेश्वर(b) खुदा(c) शक्तिवान(d) दंड देने वाला शामिल थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका की पेपर किसने तैयार किया है। उज्जैन में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सीरी रितेश माहेश्वरी ने कहा कि जिस प्रोफेसर ने इस तरह का पेपर सेट किया है। उसके खिलाफ विश्वविद्यालय को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए अन्यथा बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा हो जाएगा। वही पेपर सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने उज्जैन सहित रतलाम मैं भी इस पर आपत्ति जताते हुए प्रश्न पत्र बनाने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। इस विवाद को बढ़ता देख विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री अनिल जी शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस मामले को लिखकर परीक्षा समिति को अवगत कराया है। आपने बताया फाउंडेशन कोर्स में विभिन्न धर्मो के प्रश्न होते हैं परंतु इस प्रकार का प्रश्न निंदनीय और अपेक्षित है। परीक्षा समिति की जांच के बाद इस मामले पर आगे कार्रवाई की जाएगी।












