असामाजिक तत्वों द्वारा दहशत का माहौल, स्थानीय रह वासियों ने जताया विरोध।

असामाजिक तत्वों द्वारा दहशत का माहौल, स्थानीय रह वासियों ने जताया विरोध।

संवाददाता संतोष यादव ।

इंदौर नगर 7 अप्रैल मंगलवार। क्षेत्र ताप्ती परिसर में रहने वाले स्थानीय रह वासियों द्वारा इंदौर पुलिस प्रशासन से इस क्षेत्र की सुरक्षा की मांग की है। यहां हम लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं आज सामाजिक तत्वों की दिन में दिन तादात बढ़ती जा रही है। यहां कुछ असामाजिक तत्व शाम 7:00 के बाद परिसर से निकलने वाले मार्ग पर करीब 10 से 15 लोग ड्रिंक करते हैं, ताश पत्ते खेलते हैं और इन्हें कुछ बोलते हैं तो ये लड़ने और मारने पर उतारू हो जाते हैं। क्षेत्र निवासी श्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यहां डर का माहौल पनप रहा है। हर परिवार में बालक बालिकाएं हैं, जो यहां से निकलने में डरते हैं, कभी भी हमारे बच्चों के साथ या हमारे साथ कोई भी हादसा हो सकता है। हम मौजूद सभी रहवासी प्रशासन से अपील करते हैं, कि यहां पनप रहे इस दहशत के माहौल को रोका जाए। आने जाने वाले मार्ग पर इन आसामी तत्वों को खदेड़ा जाए तथा इन पर दंडात्मक कार्यवाही का प्रावधान रखा जाए और हम रहवासियो को सुरक्षित माहौल एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें