कांग्रेस पार्षद रुबीना खान का विवादित बयान। में वंदे मातरम नहीं बोलूंगी।
संवाददाता संतोष यादव।
इंदौर नगरनिगम में 8 हजार 455 करोड रुपए के बजट पर चर्चा के दौरान पूरा सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस पार्षद फोजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम गाने से किया इनकांर, एक बाप की औलाद हो तो गवां कर दिखाओ। आज इंदौर निगम में हुई बैठक में, कांग्रेस पार्षद फोजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया। वहीं भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया। निगम सदन में सभी के लगातार विरोध के बीच सभापति श्री मुन्ना लाल जी यादव ने फोजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने को कहा परंतु वह बाहर नहीं गई और अपनी सीट पर बैठी रही। फौजी आने सदन में कहा उन्हें एक्ट दिखा दिया जाए जिसमें इस तरह (सदन) से बाहर जाने की व्यवस्था हो। इस तरह से सदन में जो मेरे साथ किया जा रहा है वह बिल्कुल गलत है। फौजीया ने कहा कि इस्लाम में इस तरह से हम वंदे मातरम नहीं कह सकते संविधान हमें इस प्रकार की छूट देता है। कोई हमें जबरदस्ती गाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। और वे सदन से उठकर बाहर चली गई। सदन में पूरा माहौल गर्मा गया। भाजपा पार्षदों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए कड़ा विरोध जताया। इस पूरे घटनाक्रम मैं नगर निगम के बजट सत्र को राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बना दिया। जहां विकास के मुद्दों से ज्यादा राजनीतिक विवाद हावी होता नजर आया।












