एटा/जलेसर: गैस पाइपलाइन के लिए खोदा गहरा गड्ढा बना मुसीबत, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

एटा/जलेसर: गैस पाइपलाइन के लिए खोदा गहरा गड्ढा बना मुसीबत, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

तहसील जलेसर क्षेत्र के गांव इसौली स्थित मेला वाली मोड़ पर ठेकेदार की लापरवाही ग्रामीणों और राहगीरों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। यहां गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 7-8 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पिछले एक महीने से खुला छोड़ दिया गया है। गड्ढा खुला होने के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। वहीं इसौली-जलेसर मार्ग पर बालू और मोरम से भरे ओवरलोड डंपरों की आवाजाही के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय निवासी दीनदयाल पाठक ने बताया कि उनकी दुकान के सामने गड्ढा होने से धूल-मिट्टी लगातार उड़ती रहती है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं ग्रामीण बंटू सिंह ने आरोप लगाया कि ठेकेदार गड्ढा खोदने के बाद वापस नहीं लौटा। पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह ‘बना साहब’ ने कहा कि इस गड्ढे के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं किया गया। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मौके पर अनिल प्रताप सिंह, बंटू सिंह, राजू पाठक, दीनू पाठक, अजय कुमार पचौरी, रमाकांत पाठक, भोले पचौरी (गुड्डू बाबा), राजबीर प्रधान, पुष्पेंद्र बघेल, बाले सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें