जनपद एटा में डीएम ने किया सम्मानित, सोलर योजना से चमकी एटा, 08 अप्रैल 2026।

जनपद एटा में डीएम ने किया सम्मानित, सोलर योजना से चमकी एटा, 08 अप्रैल 2026।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना तेजी से आमजन तक पहुंच रही है और लोगों के लिए राहत के साथ-साथ आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। यह योजना बिजली बिल में भारी कमी लाने के साथ नागरिकों को ऊर्जा उत्पादन में भागीदार बनाकर “उपभोक्ता से उत्पादक” बनने का अवसर दे रही है। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने लोधी पुरम पीपल अड्डा निवासी महिला लाभार्थी सीमा देवी (पत्नी चंद्र किशोर) को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक बचत, आय सृजन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 1732 से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। योजना के तहत लाभार्थियों के बिजली बिल में 80 से 100 प्रतिशत तक की कमी आई है। साथ ही कई उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उसे विद्युत विभाग को बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं, जिससे यह योजना “बचत के साथ कमाई” का सशक्त माध्यम बन गई है। लाभार्थी सीमा देवी ने बताया कि सोलर प्लांट लगने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिली है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे सरकार की सब्सिडी एवं आसान ऋण सुविधाओं का लाभ उठाकर इस योजना से जुड़ें और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं। इच्छुक नागरिक आगरा रोड स्थित नेडा कार्यालय (एचडीएफसी बैंक के निकट) या अधिकृत वेंडरों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) लालता प्रसाद शाक्य, उप जिलाधिकारी पीयूष रावत, नेडा विभाग के रामबाबू सहित अन्य अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें