सुल्तानपुर जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, पत्नी की हत्या के आरोप में था निरुद्ध
सुलतानपुर संवाददाता आयशा अल गजल
सुल्तानपुर जिला कारागार में एक बंदी का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान नकछेद (45) के रूप में हुई है, जो धनपतगंज के चरथई निवासी था। वह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में 25 मार्च से जेल में निरुद्ध था। जेल प्रशासन के मुताबिक, नकछेद बैरक नंबर 12 में बंद था। सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे उसका शव प्रसाधन में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नकछेद पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी कुसुम की 24 मार्च को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतका के चचेरे देवर राम नेवल कोरी की तहरीर पर धनपतगंज थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जेल में पहले भी हो चुकी है आत्महत्या की घटना
बता दें कि सुल्तानपुर जेल में पहले भी आत्महत्या की घटना हो चुकी है। 23 सितंबर को एक विचाराधीन कैदी ने जेल में पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
क्या है मामला?
– नकछेद की पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में था निरुद्ध
– प्लास्टिक की रस्सी से फंदे पर लटका मिला शव
– पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी
– हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में हुई घटना की जांच जारी है












