माता-पिता के विवाद से परेशान युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

माता-पिता के विवाद से परेशान युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्ष, युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली घटना 8 अप्रैल बुधवार की है। आजाद नगर थाना, पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार युवक अपने माता-पिता के बीच चल रहे विवाद से मानसिक रूप से काफी परेशान था। इसी के चलते पवनपुरी पालदा में रहने वाला 19 वर्षीय अनुराग ने अपने घर में जहर खा लिया। घटना के बाद उसके रिश्तेदार नीरज उसे गंभीर हालत में लेकर एममाय अस्पताल पहुंचे। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना से पहले अनुराग की अपने छोटे भाई से फोन पर बात हुई थी, बातचीत में उसे पता चला कि उसके पिता ने उसकी मां के साथ गंभीर रूप से मारपीट की है। इसके बाद उसकी अपने पिता से फोन पर बात हुई जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। अनुराग के पिता पैसे से ड्राइवर हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्द कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें